डेस्क : बिहार विधानसभा में विगत 15 वर्षों से कोई भी राष्ट्रीय पार्टी चित्रांश समाज को उचित स्थान देने का काम नहीं किया है। इसके पीछे हमारी एकजुटता की कमी भी एक कारण है । अब समय आ गया है कि हम चित्रांश समाज एकजुट होकर किसी भी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी दल या निर्दलीय चित्रांश उम्मीदवार को अपना मतदान करें। जिस क्षेत्र में दो या दो से अधिक कायस्थ उम्मीदवार मैदान में हैं वहां भी चित्रांश को ही वोट करें । यह आपको स्वयं तय करना कि अपने किस चित्रांश बंधु भगिनी को वोट देना अच्छा होगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आज चित्रांश समाज को छोड़कर सभी जाति अपने समाज के वोट को निर्णायक वोट मानता है। मिशन दो करोड़ कायस्थ अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारीगण प्रमुख रजनीश रायजादा,अंतरराष्ट्रीय संयोजक अनिल कर्ण,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण की सामूहिक बयान,एक सर्वे के माध्यम से राजनीति विश्लेषक ,मिशन दो करोड़ कायस्थ अंतरराष्ट्रीय के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार दास मनु का मानना है कि चित्रांश समाज एकजुट होकर वोट करें तो हमारा वोट निर्णायक भूमिका निभा सकता है । हम अभी एकजुट हो जाएं तो आने वाले किसी चुनाव में हर एक पार्टी की नज़र हमारे समाज के वोट की तरफ भी आएगा । हम अपने वोट से भले ही चुनाव में जीत पक्की न कर सकें पर हमारे एकत्रित मतदान से जीतने वाले दल का समीकरण बिगड़ सकता है । जिसके प्रभाव से बड़े दल वाले हमारी एकता को मानेंगे और हमारे समाज को भी एक उचित स्थान प्राप्त हो सकेगा । इन सब अपेक्षाओं के साथ सभी चित्रांश बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि हम जहां भी हैं वहीं से अपने – अपने वाट्सएप्प, फेसबुक वॉल पर ये अपील करें की हर बार चित्रांश का वोट चित्रांश उम्मीदवार को ही ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए जिन चित्रांशों ने नामांकन किया है । उनकी सूची निम्न प्रकार हैं : –
कांग्रेस के चित्रांश उम्मीदवार
1) अखौरी मोहन प्रसाद – गया
2) लव सिंहा – बांकीपुर, पटना
3) विनय वर्मा – नरकटीयागंज
भाजपा के चित्रांश उम्मीदवार
4) रश्मी वर्मा – नरकटियागंज
5) अरुण कुमार सिंहा – कुम्हरार, पटना
6) नीतिन नवीन बांकीपुर, पटना
मुजफ्फरपुर से
7) द प्लुरल्स पार्टी – डा.पल्लवी सिंहा
8) डेमोक्रेटिक फ्रंट – कुमारेश्वर सहाय
9) जाप – रवि अटल
दीघा पटना विधानसभा से
10) सबलोक पार्टी – रजनी श्रीवास्तव
11) लोक जनशक्ति पार्टी – माया श्रीवास्तव
12) अनिल श्रीवास्तव
गया विधानसभा से
13) लोकतांत्रिक पार्टी – श्यामलेश नारायण
14) लोकशक्ति पार्टी – डा अंजनी श्रीवास्तव
जमुई विधानसभा से
15) जनता पार्टी – सूर्य प्रकाश सिन्हा
गया विधानसभा से
16) लोकदल – प्रभुनन्दन श्रीवास्तव
सीतामढ़ी विधानसभा से
17) जनता पार्टी – अभिमन्यु श्रीवास्तव

दरभंगा विधानसभा से
18) लोक राज्यम पार्टी – डॉ महेंद्र लाल दास
निर्दलीय चित्रांश उम्मीदवार
19) विनोद कुमार श्रीवास्तव – सिवान
20) नोद सिंहा – झाझा
21) रुपेश कुमार – सूर्यगढ़ा
22) प्रभूनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव – मोतीहारी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !