डेस्क : बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने वाले राजद, बसपा, जाप और आप समेत विभिन्न पार्टी के आठ नेताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का यह मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है. जहां सदर अंचल के सीओ विजय कुमार सिंह ने नगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. साथ ही नेताओं के बैनर-पोस्टर को भी जब्त कर लिया गया है.

सीओ ने बताया कि जिन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है उनमें राजद के किसान सेल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जाप के नेता मिथिलेश कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी के नेता भूपेंद्र तिवारी, राजद के अंबिका प्रसाद सिंह, बसपा के सिकंदर आजम उर्फ विधायक जी, भावी प्रत्याशी संजय चौबे, पूर्व विधायक प्रत्याशी शिवजी कुशवाहा तथा करी मोहम्मद हयातुल्लाह उर्फ करी बाबा शामिल हैं.

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि आदर्श आचार संहित उल्लंघन के मामले में आठ लोगों के विरुद्ध चार अलग-अलग प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. उधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरशद अजीज ने कहा कि आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद बिना अनुमति के वाहनों पर भी स्टीकर या बैनर-पोस्टर लगाकर घूमनेवाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. सभी बीडीओ, सीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !