डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्लुरल्स पार्टी ने राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जिसको लेकर प्लुरल्स पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम


बिहार में आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले प्रथम चरण चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 71 विधानसभा क्षेत्रों में से 40 सीटों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्लुरल्स ने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर बाकी 31 सीटों पर भी कैंडिडेट की घोषणा कर दी जाएगी।

प्लुरल्स पार्टी नेता पुष्पम प्रिया चौधरी ने 40 उम्मीदवारों की सूची के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हम बिहार बदलने की शुरुआत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि सभी उम्मीदवारों के नाम के आगे धर्म में बिहारी अंकित किया गया है वहीं प्लुरल्स पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जाति भी उनके नाम के आगे बताई गई हैं हालांकि जाति वाले सेक्शन में उनके प्रोफेशन का जिक्र किया गया है। प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवारों में डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन, सोशल एक्टिविस्ट, प्रोफेसर, लॉयर, टीचर से लेकर किसान और हाउसवाइफ तक शामिल हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !