दरभंगा : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर जिला के अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार एवं मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार एवं 7 जिलों के एसपी के साथ बैठक कर अपराधियों पर नकेल कस गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को दरभंगा स्थित सर्किट हाउस में रणनीति बनाई गई।
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
चुनाव को लेकर बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल करने एवं आचार संहिता को लेकर बेहतर पुलिसिंग करने का निर्णय लिया गया। दरभंगा जिला के दियारा क्षेत्र में सीमा पर अपराधियों के धरपकड़ के लिए सीमावर्ती जिला सहरसा खगड़िया मधुबनी जिला पुलिस तत्परता के साथ सहयोग करें ताकि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जा सके।

आईजी अजिताभ कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर आर्म्स की बरामदगी तथा हथियार और शराब पर विशेष निगरानी की जरूरत होगी। हत्या डकैती लूट और शराब तस्करों की गिरफ्तारी के बिंदुओं पर भी एक दूसरे को सहयोग कर बेहतर पुलिसिंग की योजना बनाई गई है। वहीं चुनाव से पूर्व अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब बरामद की शराब तस्करों पर कार्रवाई और हथियारों को लेकर छापामारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में दरभंगा के एसएसपी बाबूराम मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत समस्तीपुर एसपी मधुबनी एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश खगड़िया एसपी सहरसा एसपी कटिहार एसपी दरभंगा के सिटी एसपी योगेंद्र कुमार सहित अन्य जिलों के एएसपी भी शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !