दरभंगा : जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. के निदेशानुसार आज रविवार को दरभंगा जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

गौरतलब है कि आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2020 के लिए महिला मतदाता, प्रवासी एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 हेतु महिला मतदाताओं के लिंगानुपात को बढ़ाने हेतु विशेष कैंप लगाकर पंजीकरण अभियान चलाना, प्रवासी मतदाताओं के पंजीकरण को बढ़ाना तथा युवा मतदाताओं (18 से 19 वर्ष)के पंजीकरण को बढ़ावा देना।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि दिनांक 20/09/2020(रविवार) को सभी BLO अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फॉर्म 6 भरकर महिलाओ, प्रवासियों एवं युवा मतदाताओ का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने स्तर इस अभियान का अनुश्रवण करेंगे।

इसके साथ ही उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग तनय सुल्तानिया के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए आई.सी.डी.एस के आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका एवं जीविका के दीदीयों के द्वारा जिले में कई प्रकार के मतदाता

जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें हस्ताक्षर अभियान, दीवार लेखन, मेहंदी लगाओ अभियान, क्विज/निबंध/ पेंटिंग प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !