Breaking News

शहाबुद्दीन के पिता का निधन, पूर्व मंत्री व कई विधायक पहुंचे उनके घर

डेस्क : राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह का निधन हो गया है. 85 साल के शेख हसिब्बूल्लाह करीब 2 महीने से बीमार चल रहे थे. जिन्हें इलाज के लिए पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया था. जहां उन्होंने अपने पैतृक निवास पर ही आखिरी सांस ली. पिता के निधन के बाद शहाबुद्दीन के घर में मातम छा गया है.

फाइल फोटो

राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह का निधन हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव स्तिथ उनके पैतृक निवास पर हुआ है. शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली जेल में बंद हैं. शहाबुद्दीन तीन भाई थे लेकिन पिछले साल ही उनके एक भाई शेख समसुद्दीन का भी आकस्मिक निधन हो गया था. भाई शेख समसुद्दीन के निधन के बाद बड़े भाई ज्ञासुद्दीन और शहाबुद्दीन ही हैं.

पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता के निधन की खबर जैसे ही लोगों को मिली. राजद समेत अन्य राजनीतिक दल के नेता उनके घर पहुंच रहे हैं. शहाबुद्दीन के घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजन और ग्रामीण सुपुर्द -ए-खाक के लिए समय निर्धारित कर रहे हैं. प्रतापपुर गांव में उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लग रहा है. घटना की सूचना मिलते ही गोरियाकोठी के विधायक सत्यदेव सिंह, रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव और पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे हैं. 

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *