Breaking News

दरभंगा में 70 सामुदायिक स्वच्छता परिसर का सीएम नीतीश ने किया डिजिटल लोकार्पण

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक सभी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन और लोकार्पण करने में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं।

आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास का एक कदम और बढ़ाते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

दरभंगा जिले के प्रत्येक प्रखंडों में मनरेगा प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया गया

इसी कड़ी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत दरभंगा जिला के सभी प्रखंड में मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ” 70 सामुदायिक स्वच्छता परिसर” की पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया गया। दरभंगा जिले के प्रत्येक प्रखंडों में मनरेगा प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया गया।

उक्त कार्यक्रम उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , सभी प्रखंड समन्वयक, सभी स्वच्छाग्राही एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *