Breaking News

सीएम नीतीश समेत इन मंत्रियों की शपथ आज, समारोह में अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल

डेस्क : बिहार सरकार में नीतीश कुमार रिकॉर्ड सातवीं बार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल फागू चौहान शाम 4:30 बजे उन्हें शपथ दिलायेंगे. मुख्यमंत्री के साथ सभी घटक दलों के सदस्य मंत्री बनेंगे.

एक अहम फैसले में कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया है. उन्हें भाजपा विधानमंडल दल का नेता भी बनाया गया है. इसके साथ ही उनका उपमुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है.

बीजेपी कोटे से 7 और जदयू कोटे से कुल 5 चेहरों को शपथ दिलाई जा सकती है.इसके साथ ही नीतीश कुमार के साथ आज कुल 15 लोग शपथ ले सकते हैं. आज के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा बीजेपी से राजभवन को जो नाम भेजे गए हैं उनमें नंद किशोर यादव और रेणु देवी का नाम शामिल है. आज जिन चेहरों को आज शपथ दिलाई जाएगी उनमें संतोष सुमन, मुकेश सहनी और शीला कुमारी शामिल है.

वहीं, बिहार चुनाव में प्रचार से दूर रहे गृह मंत्री अमित शाह नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे.

इनके अलावा जल्द ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. बताया जा रहा है कि नई सरकार गठन में भाजपा कोटे से कुल 18-20 विधायक, जदयू कोटे से कुल 12-17 विधायक जबकि हम और वीआईपी पार्टी से 1-1 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *