सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा के लहेरियासराय स्थित महारानी कल्याणी कॉलेज में जलजमाव की समस्या से त्रस्त होकर छात्र छात्राओं के साथ NSUI के कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुंद कुमार चौधरी के जल जमाव की गंभीर समस्या के समाधान हेतु प्रधानाचार्य से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
अध्यक्ष मुकुंद चौधरी ने कहा कि कॉलेज में जल जमाव के कारण कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है साथ ही जल जमाव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से संक्रमित होने का भी खतरा है इसलिए कॉलेज प्रधानाचार्य से शीघ्रर इसके समाधान की मांग की है।

महारानी कल्याणी कॉलेज NSUI प्रभारी जीशान खान ने कहा कि कॉलेज में जल जमाव होना एक गंभीर समस्या है जिसके समाधान हेतु प्रधानाचार्य को शीघ्र पहल करनी चाहिए और पूर्ण उम्मीद है कि प्रधानाचार्य इस समस्या को गंभीरतापूर्वक लेंगे ताकि कॉलेज आने वाले छात्र छात्राओं को किसी कठिनाई का सामना नही करना पड़े। NSUI के जिला उपाध्यक्ष निशिराज सौरव ने कहा के अगर शीघ्र ही कॉलेज प्रशासन के तरफ से हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हमलोगों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।

मौके पर युवा राजद के जिला महासचिव समीर अल्फ़ाज़ भी उपस्थित थे उन्होंने कहा के NSUI की ये माँग पूर्ण रूप से छात्र हित में है और छात्र-राजद भी इसमें NSUI के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एल पी जायसवाल ने भी आश्वासन दिया है के शीघ्र जल जमाव की समस्या से कॉलेज मुक्त होगा। मौके पर अमन कशयप, परिषद सदस्य रोहित कुमार पासवान, रविश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मो• जकीउल्लाह,कॉलेज के पूर्व छत्रसंघ उपाध्यक्ष शिबू कुमार,अमित कुमार झा, सौमेन्द्र साहिल,अंकित,अमरजीत आदि लोग उपस्थित थे।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !