चतरा (रांची ब्यूरो) : विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कबड्ड़ी प्रतियोगिता 28 जुलाई से चतरा महाविद्यालय की मेजबानी में शुरू होगा। प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के बीच अलग-अलग होगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले एक दर्जन से अधिक महाविद्यालय की टीमें शिरकत कर रही हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन के सफल संचालन को लेकर चतरा महाविद्यालय में कई समितियों का गठन किया गया है। समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. टीएन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बीएड संभाग के समीप मैदान में आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह करेंगे। मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डा. गुरदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता चतरा महाविद्यालय महिला एवं पुरुष वर्ग की एक-एक टीम का गठन किया गया है। टीम का चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !