Breaking News

Media Cup 2022 :: शुभारंभ कल 01 अप्रैल को फाइनल मैच, पहला दिन दैनिक भास्कर vs राष्ट्रीय सहारा का मुकाबला

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से डा. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 15वीं मीडिया कप 2022 का उद्घाटन 26 मार्च को सुबह 8 बजे होगा। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से 01 अप्रैल तक खेला जायेगा।

मीडिया स्पोर्टर्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित 15वीं प्रमंडलीय मीडिया कप 2022 के आयोजन समिति के अध्यक्ष गुंजन कुमार एवं महासचिव अमित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उद्घाटन के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के. सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मुश्ताक अहमद, कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा एवं वित्त परामर्शी कैलाश राम ने अपनी उपस्थिति की अनुमति मीडिया स्पोर्टर्स क्लब को प्रदान की है ।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों को प्रवेश दिया गया है, जिन्हें दो पुलों में विभाजित किया गया है । प्रतियोगिता का फाइनल मैच 01 अप्रैल को सुबह 8 बजे से खेला जायेगा।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …