Breaking News

डीएम ने किया मतगणना केन्द्र का मुआयना

दरभंगा (विजय भारती) :- 16-दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना केन्द्र महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रामनगर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को कई निर्देश दिए। उनके द्वारा महिला आई टी आई के प्रथम तल पर बनाए गए बज्रगृह एवं प्रत्येक मतगणना हॉल का घूम-घूम कर मुआयना किया गया। उल्लेखनीय है कि 04 अप्रैल 2022 (सोमवार) को 16- दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के मतदान के उपरांत सभी पोल्ड ईवीएम महिला आईटीआई रामनगर अवस्थित बज्रगृह में जमा होगा। जिलाधिकारी ने मतगणना केन्द्र परिसर में महिला एवं पुरुष के लिए पर्याप्त संख्या में अलग अलग प्रसाधन (शौचालय) की व्यवस्था करने का निर्देश पीएचईडी के अभियंता को दिया।
उन्होंने कहा कि महिला आईटीआई, रामनगर मतगणना केन्द्र के अंदर बिना परिचय पत्र का कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का प्रथम द्वार पर ही तलाशी ली जाएगी, इसके लिए एक घेरा भी बनाने का निर्देश दिया गया। मतगणना केन्द्र परिसर में एक मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, जहाँ प्राधिकार पत्रधारी प्रेस प्रतिनिधियों के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …