Breaking News

नवनिर्वाचित प्रमुख/ उप प्रमुख का शुरू हुआ तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

दरभंगा, विजय भारती :- दरभंगा जिला में जिला स्तर पर आज नवनिर्वाचित प्रमुख/उप प्रमुख का 03 दिवसीय (14 जुलाई से 16 जुलाई 2022 तक) गैर-आवासीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया।  जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा बताया कि 14 जुलाई से 16 जुलाई तक जिला स्तर पर जिला परिषद सभागार में प्रमुख एवं उप प्रमुख का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया है। 16 जुलाई के पश्चात प्रखण्ड स्तर पर पंचायत समिति सदस्य, मुखिया जी व उप मुखिया के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। माननीय अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि यह खुशी कि बात है कि सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों के क्षमतावर्धन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी नवनिर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख इस प्रिशक्षण कार्यक्रम का लाभ उठावें जिससे ग्रामीण क्षेत्र में चल रही योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सहुलियत मिल सके। 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …