Breaking News

बिहार :: नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू, अरविंद कुमार झा बने नोडल पदाधिकारी

picsart_12-06-11-47-11-300x200दरभंगा : मई 2017 में होने वाले दरभंगा नगर निगम का चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। आरक्षण रोस्टर के प्रारूप को राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने भी अपने सूचना पट्ट पर आरक्षण रोस्टर को चिपका दिया। चुनाव में इस्तेमाल आने वाली उपस्कर व सामग्री का क्रय करने की तैयारी शुरू कर दी गई। चुनाव को पूर्ण रूपेण सफल करने के लिए निर्वाचन विभाग नगर निगम के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक अरविंद कुमार झा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वे इस माह दरभंगा का दौरा कर तैयारी का जायजा लेंगे। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनाव कार्य में दी जाने वाली सहयोग पर कई टिप्स देंगे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …