दरभंगा : मई 2017 में होने वाले दरभंगा नगर निगम का चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। आरक्षण रोस्टर के प्रारूप को राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने भी अपने सूचना पट्ट पर आरक्षण रोस्टर को चिपका दिया। चुनाव में इस्तेमाल आने वाली उपस्कर व सामग्री का क्रय करने की तैयारी शुरू कर दी गई। चुनाव को पूर्ण रूपेण सफल करने के लिए निर्वाचन विभाग नगर निगम के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक अरविंद कुमार झा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वे इस माह दरभंगा का दौरा कर तैयारी का जायजा लेंगे। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनाव कार्य में दी जाने वाली सहयोग पर कई टिप्स देंगे।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !