सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक अहम निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से थाना स्तर पर फेरबदल किया है। इस क्रम में अलीनगर थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें बेंता थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनुसंधान इकाई बहेड़ा में पदस्थापित पु०अ०नि० रंजीत कुमार शर्मा को अलीनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में गति और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों से अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता के साथ दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा जताई है।

नवपदस्थापित बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा को पुलिसिंग का अनुभव प्राप्त है और उनसे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है। वहीं अलीनगर थाना की कमान संभालने वाले पु०अ०नि० रंजीत कुमार शर्मा से भी स्थानीय स्तर पर बेहतर अनुसंधान, त्वरित कार्रवाई और आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिस व्यवस्था कायम करने की अपेक्षा जताई गई है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !