Breaking News

बिहार :: ठंड के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आठ जनवरी तक बंद

113120160648दरभंगा : ठंढ़ के प्रकोप को देखते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं तक की कक्षा आठ जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

जिलाधिकारी ने शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन करवाने का निर्देश दिया है. यह तत्काल प्रभाव से लागू है.

उधर,आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ेगी. जनवरी में 3 से 15 तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी.

अगले दो तीन दिनों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. धूप निकलेगी पर उसमें तपिश नहीं होगी क्योंकि सर्द पछुआ हवा चलेगी. शाम होने के बाद ठंड का ज्यादा अहसास होगा और कनकनी बढ़ेगी.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …