दरभंगा। रमज़ान के पाक महीने में दरभंगा जिले के खरुआ गांव की महज़ छह साल की मासूम बच्ची रुक़य्या रहमत ने रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखकर रुक़य्या ने आस्था, सब्र और मजबूत जज़्बे की खूबसूरत मिसाल पेश की है।


रुक़य्या ने सुबह सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक पूरे उत्साह, अनुशासन और मुस्कान के साथ अपना रोज़ा पूरा किया। परिवार के सदस्यों के अनुसार उसने पूरे दिन बिना किसी शिकायत के रोज़ा रखा और इबादत में भी दिलचस्पी दिखाई। उसकी इस लगन और समर्पण को देखकर घर के सभी लोग भावुक और गौरवान्वित नजर आए।
इस अवसर पर परिवार, ननिहाल और ददिहाल के सभी सदस्यों ने रुक़य्या की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं।
रुक़य्या के मामा मो. शमशाद ने कहा कि “हमें अपनी बेटी पर फख्र है। अल्लाह उसे कामयाबी अता करे ।”

गांव में भी रुक़य्या की इस पहल की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में इस तरह की धार्मिक आस्था और अनुशासन प्रेरणादायक है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !