Breaking News

यूपी :: सपा में बाप-बेटे के बीच दंगल , क्लाईमेक्स पर है सबकी नजर

1131201613919उ.सं.डेस्क : उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में बाप-बेटे के बीच दंगल लगातार जारी है।सबकी नजरें क्लाईमेक्स पर टिकी है.आजम खान अखिलेश को लेकर नाराज नेताजी के पास पहुंचे हैं.सुलह की जितनी संभावनायें हैं उतनी ही संभावनायें चाचा शिवपाल की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छिनने की भी है. पारिवारिक घमासान को शांत करने हेतु नेता जी के समधि लालू यादव ने भी पहल की है.

इससे पूर्व पार्टी से निकाले गए यूपी के सीएम अखिलेश यादव के आवास पर हो रही बैठक में 25 मंत्रियों सहित 124 विधायक पहुंचे हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाए बैठक में बेहद कम विधायकों की पहुंचने की खबर हैं। आपको बता दें कि मुलायम ने भी पार्टी द्वारा घोषित 393 उम्मीदवारों की बैठक आज बुलाई है।

सपा के सियासी संकट का लाईव अपडेट-

12:30 PM: सीएम अखिलेश यादव को लेकर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे आजम खान।

12: 01 PM: बैठक में भावुक अखिलेश ने कहा, पिता से दूर नहीं, UP जीतकर तोहफा दूंगा

11: 30 AM: मुलायम के गढ़ मैनपुरी में अखिलेश व शिवपाल समर्थक भिड़े।

11:15 AM : कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे।

11:00 AM: हम मुलामय सिंह के साथ हैं, सीएम के तौर पर अखिलेश पसंद: अतीक अहमद, सपा प्रत्याशी

10:45 AM: मुलायम की बैठक में बाहुबली नेता अतीक अहमद पहुंचे।

10:30 AM :  सीएम की मीटिंग खास रणनीति के तहत 1 घंटे लेट की गई। अब तक 124 mla पहुचे हैं। जो यहां आयंगे वह मुलायम की मीटिंग में नहीं जा सकेंगे। जो mla यह सोच रहे थे की वह दोनों मीटिंग शामिल हो लेंगे, वह अब ऐसा नहीं कर पाएंगे।

10:00 AM- अखिलेश के चाचा और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव सीएम की बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं।

9:50 AM- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करने के लिए अपने आवास पहुंचे।

9:40 AM-  यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि वे मुलायम या अखिलेश दोनों की बैठक में शामिल नहीं होंगे, सपा परिवार के दंगल को सुलझाने में मध्यस्थता की कोशिश करेंगे।

9:30 AM-  सपा परिवार में दंगल पर पहली बार बोले अमर सिंह, बेटा करेगा राज, पिता जाएगा वनवास। अखिलेश ने पार्टी की अवमानना की है।

9:20 AM- बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, धीरे-धीरे करके समाजवादी के गुंडे तत्व दूर हो रहे हैं और अखिलेश जी एक मजबूत नेता के तौर पर उभरेंगे।

9:10 AM- हम नेता जी के खिलाफ नहीं बल्कि अखिलेश के साथ हैं, जब हमारे सीएम को ही निलंबित कर दिया गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है कि प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दूं: जूही सिंह, प्रवक्ता, सपा

9:00 AM- अखिलेश के घर समर्थकों का आना शुरू हो गया है। अखिलेश ने अपने सीएम आवास पर बुलाई है बैठक।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …