Breaking News

दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 एवं 12 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में कुल 38.425 लीटर चुलाई, देशी एवं विदेशी शराब तथा बीयर बरामद की गई। वहीं, शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत सदर एवं फेकला थाना क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

 

छोटईपट्टी में चुलाई शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त

छापेमारी के दौरान सदर थाना क्षेत्र के छोटईपट्टी से भुसकौल निवासी रवि कुमार के पास से 6 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। विभाग द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

 

मब्बी में विदेशी शराब और बीयर बरामद

वहीं, मब्बी थाना क्षेत्र के चतरिया वार्ड संख्या-13 निवासी सेवन कुमार के पास से 1.500 लीटर विदेशी शराब एवं 3.500 लीटर बीयर बरामद की गई। मद्यनिषेध टीम ने शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

 

अमडीहा में नेपाली देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के अमडीहा निवासी मूली देवी के पास से 1.500 लीटर चुलाई शराब और 10.800 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। विभागीय टीम ने शराब जब्त करते हुए संबंधित मामले में कार्रवाई की।

 

रामपुर तिलकवाड़ा से 8 लीटर चुलाई शराब जब्त

सदर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलकवाड़ा वार्ड संख्या-12 निवासी राकेश कुमार सहनी के पास से 8 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

 

हरपट्टी में विदेशी शराब के विरुद्ध छापेमारी

इसके अतिरिक्त मद्यनिषेध पुलिस टीम ने फेकला थाना क्षेत्र के हरपट्टी में भी विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से 7.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

 

अवैध शराब कारोबारियों को नहीं बख्शा जाएगा : सहायक आयुक्त

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप कुमार सहायक आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा ( फाइल फोटो)

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या भंडारण किया जा रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा मद्यनिषेध विभाग को दें। आम लोगों के सहयोग से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

 

पर्व-त्योहारों से पहले मद्यनिषेध विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी जिलेभर में छापेमारी और निगरानी अभियान जारी रहेगा।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …