Breaking News

बिहार :: किन्नर भी देंगे इस बार मैट्रिक और इंटर परीक्षा, 253 ट्रांसजेंडरों ने भरा परीक्षा फार्म

hijra-commons-300x200पटना : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में इस बार किन्नर भी दिखेंगे. आमतौर पर किन्नर नाच गा कर अपनी जीविका का निर्वहन करने के लिये जाने जाते हैं लेकिन बिहार में इसे किन्नरों के लिये नये प्रयास और नई शुरूआत से जोड़ कर देखा जा रहा है.

बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार किन्नर परीक्षार्थियों की कुल संख्या 253 है. ये आंकड़ें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी किये गये हैं. बोर्ड की ओर से पहली बार स्कूलों व कॉलेजों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भराते समय थर्ड जेंडर का कॉलम रखा गया था.

जिसके बाद ये निश्चित हो गया था कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में थर्ड जेंडर यानि ट्रांसजेंडर भी शामिल होंगे. बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को मिला कर 30 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.

बोर्ड से अभी तक जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं  उसके हिसाब से मैट्रिक में 8 और इंटर में 245 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. मैट्रिक की परीक्षा में जिन जिलों से किन्नर शामिल होंगे उनमें जमुई, मधुबनी, गया और औरंगाबाद के ट्रांसजेंडर शामिल हैं. वहीं, इंटर में जमुई, मधुबनी, सीवान, सारण, कैमूर, वैशाली, बांका, पटना, गया और औरंगाबाद के ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार समिति ट्रासजेंडर के लिए हर चीज में अलग सुविधा देगी. इनके एडमिट कार्ड से लेकर रिजल्ट और सर्टिफिकेट में पहचान होगी साथ ही  उत्तर पुस्तिका में एक कॉलम रखा गया है.

उन्होंने बताया कि पहली बार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाया गया था जिसमें एक कॉलम थर्ड जेंडर का दिया गया था.  थर्ड जेंडर के अंक पत्र पर भी इनकी श्रेणी अंकित रहेगी.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …