रांची (रांची ब्यूरो) : जेल आईजी सुमन गुप्ता ने कहा है कि मेहनत और संघर्ष का कोई विकल्प नहीं होता है। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन से ही कैरियर का चुनाव और उसकी तयारी शुरू कर देनी चाहिए। आईजी गुप्ता शनिवार को सचिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। आईजी नें कहा कि आपको जो भी बनना है उसके बारे में अभी से सोचना शुरू कर दें। उपलब्धि मिलने पर उसे इतिश्री ना समझें, बल्कि इसे पहली सीढ़ी समझकर और अच्छा से अच्छा करने का प्रयास करें। अभिभावक से कुछ न छिपाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश को बदला जा सकता है। आईजी ने स्कूल के उन 18 विद्यार्थियों को जो 10 सीजीपीए के साथ 100 फीसदी उपस्थिति दर्ज करायी है उन्हें पुरस्कार के तौर पर 5-5 हज़ार की राशि देकर सम्मानित किया। समांरोह की विशिष्ट अतिथि सीए अंजलि जैन और बिजली वितरण निगम के ओपी अम्बष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष केएस प्रसाद, निदेशक अमरेश कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्या मोनिका श्रीवास्तव और ट्रस्टी स्मिता कुमारी मौजूद थे।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !