Breaking News

रांची पुलिस ने किया कई लूट कांडो का उद्भेदन !

indexcsvfdरांची (रांची ब्यूरो) : रांची पुलिस ने राजधानी और आस पास के इलाकों में घटी कई घटनाओं का खुलासा किया है। इन घटनाओं में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से लूट के करीब तीन लाख रूपये नकद समेत चार देसी पिस्तौल और दो बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों ने लूट की कई घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकार किया है। एसएसपी रांची कुलदीप द्विवेदी और डीएसपी संदीप गुप्ता 29 जुलाई को मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि 18 जुलाई को रातू में बैंक अधिकारी से दस लाख रूपये लूट की घटना के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस अफसर आमोद नारायण सिंह और रामनारायण सिंह को शामिल किया गया। इस टीम ने दस दिनों के अंदर लुटेरा गिरोह को पकड़ लूट की राशि बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों में बेंजामिन तिर्की उर्फ़ मोरिस तिर्की, राजेश श्रीवास्तव और नरेंद्र सिंह चौहान शामिल है। इनके पास से चार पिस्तौल और जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अपराधियों ने स्वीकार किया कि सुखदेवनगर और डोरंडा थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …