Breaking News

शिवसेना ने हार्दिक पटेल को गुजरात का सीएम उम्मीदवार किया घोषित,भाजपा और शिवसेना के बीच बढ़ीं तल्खियां

Hardik-Patel-1गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल को शिवसेना ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। हार्दिक पटेल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में शिवसेना का चेहरा होंगे। भाजपा और शिवसेना के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही है। बीएमसी चुनाव में अलग लड़ने की घोषणा के बाद शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है।

इससे पहले मंगलवार सुबह हार्दिक पटेल ने मुंबई पहुंचकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की। एक अंग्रेजी अखबार में छपी ख़बर के मुताबिक, “हार्दिक ने बताया कि वह आगामी बॉम्बे म्युनिसिपिल कॉर्पोरेशन के चुनाव में गोरेगांव और बीरेन लिम्बच्या से शिवसेना उम्मीदवार के पक्ष में कैंपेन करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं भगत सिंह और बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा पर आगे बढ़ा हूं और मुझे वीर सावरकर की धरती पर आकर काफी खुशी हो रही है।”

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …