Breaking News

उ०प्र० :: हीटर पर गिरा रेलवे कर्मचारी, जलकर ख़ाक

images (1)लखनऊ  राज प्रताप सिंह (उ०प्र०) – राजधानी के आलमबाग थानाक्षेत्र मे एक रेलवे कर्मचारी नशे की हालत मे अपने कमरे मे रखे हीटर पर गिर गया । हीटर की करेंट से रेलवे कर्मचारी जलकर ख़ाक हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस जले हुए को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रताप राय (50) पुत्र रघुवीर राय मूल निवासी सकलडीहा जनपद चंदौली , लखनऊ मे रेलवे कर्मचारी थे । महेंद्र आलमबाग के रेलवे कॉलोनी 28ए मे रहते थे । बताया जाता है की महेंद्र प्रताप राय अत्यधिक नशे का सेवन करते थे । बीती रात महेंद्र नशे की हालत मे घर आए व घर मे हीटर ऑन कर सो गए । सुबह घर से धुआं निकालने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महेंद्र हीटर की करेंट से जल कर ख़ाक हो चुके थे । पुलिस शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …