Breaking News

उ०प्र० : आखिर जिंदगी की जंग हार गयी आनाथ !

Suicideलखनऊ : राजधानी के ठांकुरगज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक आनाथ बच्ची अपनी जिंदगी की जंग हार गयी। बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा (15) पुत्री स्व० शराफ़त ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। माँ बाप के गुजर जाने के बाद सीमा शमशाद रिजवी निवासी वासिफ़ प्लाज़ा हुसैनाबाद ठाकुरगंज के घर पर रहती थी। शमशाद रिजवी अपने पत्नी व दो बच्चो के साथ रहते है। सीमा बच्चो की देख भाल के साथ घर के काम मे हाथ बटाती थी। सोमवार रात तकरीबन 8 बजे शमशाद अपने पत्नी व बच्चो के साथ क्षेत्र के सज्जातबाग अंतर्गत एक दावत पर गए थे। रात तकरीबन 10.30 बजे घर वापस लौटे। घर के बाहर कई बार घंटी बजाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो शमशाद ने दरवाज़ा को धक्का दिया। दरवाजा अंदर से खुला हुआ था व सीमा पंखे से लटक रही थी। शमशाद ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुये पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। कुछ स्थानीय लोगो ने शमशाद पर सीमा का यौन शोषण का आरोप लगाया परंतु इस ख़बर की पुष्टि नहीं हो पायी। मृतिका की बुआ व चाची ने इस इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया ।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …