
जालंधर(रोहित अरोरा) : के.पी. नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 20-25 साल के नौजवान ने अपनी जीवनलीला घर के कमरे में लगे पँखे से लटक कर समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक ये नौजवान मूलरूप से जालंधर के पास ताजपुर गांव का रहने वाला था एवं कार ड्राइवर का काम करता था।जानकारी के मुताबिक लड़का अकेला के.पी नगर में किराये के मकान में रहता था। मौके पर थाना भार्गव कैंप के एसएचओ अपनी टीम के साथ पहुँचे।अभी तक आत्महत्या का कारण साफ़ नहीं हो सका।आगे की कार्यवाही के लिए मृतक की बॉडी को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !