Breaking News

राँची:किड्स कान्वेंट स्कूल (नोवा नगर, इटकी रोड राँची) में वार्षिकोत्सव मनाया गया।*

 

आज दिनांक 26/02/2017 को किड्स कान्वेंट स्कूल (नोवा नगर इटकी रोड, राँची) में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश कुमार चौधरी जी (भा.ज.पा के युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष) ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर के किया। तथा शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों तथा अभिभावकों को शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारियां दी। तथा बच्चों ने मनमोहक ड्रेस के साथ एक से एक नृत्य तथा संगीत प्रस्तुत किये और सभी का मनमोह लिया। सृष्टि ने पिंगा(लावणी) और दिव्यम ने घूँघट की आड़ से (गरबा) से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने श्री राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है साथ ही साथ लक्ष्य की प्राप्ति की ओर ध्यान केंद्रित रहता है। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर कुमुद झा एवं गौतम सर तथा स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

कुमुद झा/गौतम कुमार
डायरेक्टर

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …