Breaking News

उ०प्र० :: पेड़ से टकराकर बाईक सवार दो युवकों की मौत…

बख़्शी का तालाब,लखनऊ(राज प्रातप सिंह)- इटौंजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक पेड़ से टकरा गई
जानकारी के मुताबिक इटौंजा थाना क्षेत्र केंद्र महोना रोड पर सोमवार रात करीब 12.30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक जीतेंद्र गौतम (25) और उसका दोस्त राहुल गौतम (23) बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई
बता दें क‌ि ये दोनों युवक अटरिया थाना सीतापुर के शीतलपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों लखनऊ के गोमतीनगर में फर्नीचर का काम करते थे। देर रात दुकान से घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक जीतेंद्र की शादी एक साल पहले हुई थी। हादसे का शिकार हुई बाइक उसे शादी में मिली थी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।पुलिस ने मृतकों का पंचनामा करके पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …