Breaking News

बिहार :: लखीसराय में दरोगा ने की आत्महत्या थाने में लटका मिला शव.

लखीसराय (रजनीश कुमार)–हलसी के पुलिस थाने में ही एक दारोगा ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की देर रात 11 बजे की है। जिले के हलसी थाना में पोस्टेड दारोगा बलिराम भगत ने रात का खाना खाने के बाद फंदे पर लटक खुदकुशी कर ली।

जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर जमुई से सटे सीमांत पर स्थित थाने में इस घटना से पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार जिला मुख्यालय से रवाना हो चुके थे।

खबर लिखे जाने तक ख़ुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सहकर्मियों ने कहा कि साथ में सबने खाना खाया था। फिर सब सोने चले गए। हलसी में पोस्टिंग से पहले वह जमुई जिला के चकाई थाना में थे और उससे पहले लखीसराय टाउन थाना में पोस्टेड थे। एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …