Breaking News

मनसा पूजा की तैयारियों जोरों पर

इटखोरी download(रांची ब्यूरो): इटखोरी प्रखंड मुख्यालय के शिवाला चैक में हर वर्ष के भांती इस वर्ष भी मां मनसा पूजा की तैयारियों जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। पूजा को लेकर पंडाल व प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष माता मनसा की प्रतिमा गुफानुमा पंडाल में विराजमान होगी और श्रद्धालु गुफा में प्रवेश कर माता के दर्शन करेंगे। मनसा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार चैरसिया ने बताया कि 80 फिट लंबा गुफानुमा पंडाल बनाया जा रहा है। श्रद्धालु गुफानुमा पंडाल में प्रवेश करने के बाद ही माता की प्रतिमा का दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि गुफा के रास्ते में आश्चर्यचकित कर देनेवाली अनुभूतियों से भी भक्तों को गुजरना पड़ेगा। गुफानुमा पंडाल के भीतर मां मनसा व अन्य देवी देवताओं की स्वचालित प्रतिमाएं स्थापित होगी। राक्षसों के साथ मनसा माता का युद्ध भी दिखाया जाएगा। दस से बारह दिनों के अंदर पंडाल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पूजा सोलह अगस्त को कलशयात्रा के साथ शुरू होगी। जो अगले तीन दिनों तक चलेगी।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …