Breaking News

पार्टी के 37वें स्थापना दिवस पर बोले मोदी,गरीबों और वंचितों की सेवा करती रहेगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के 37वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी भारत, खासकर गरीबों और वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाती रहेगी।

पीएम मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से एक-एक ईंट जोड़कर पार्टी को खड़ा किया। मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणा का स्रोत बताया।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि संपूर्ण भारत और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए हम भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेंगे।

देश भर में हो रहे कार्यक्रम

भाजपा ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सांसदों और अन्य नेताओं के लिए आठ दिनों के विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला तय की है। ये कार्यक्रम विशेष तौर पर उन राज्यों एवं क्षेत्रों के लिए तय किये गए हैं जहां भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी। भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए कार्यक्रम तय किये हैं।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …