Breaking News

बिहार :: भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी,एक ही मूलमंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’

दरभंगा : पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर इमामबाड़ी मोहल्ला के महादलित टोला स्थित बूथ संख्या 198 व रहमगंज स्थित बूथ संख्या 199 पर झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। बूथ स्तर पर भाजपा के जितने कार्यकर्ता हैं, अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं की संख्या उसके आसपास भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम कर रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दल रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी। नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

श्री मोदी ने कहा कि विरोधी कितने भी एकजुट हो जाएं जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही प्राप्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराने की अपील की।

दोनों बूथों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की। इस मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी व जीबेश कुमार, विधान पार्षद सुनील सिंह, मेयर गौड़ी पासवान, पूर्व विधायक राम निवास प्रसाद व अशोक यादव के अलावा विकास चौधरी, आदित्य नारायण चौधरी ‘मन्ना,अरुण रजक, शिलानाथ प्रसाद, मदन मोहन झा, संतोष पोद्दार, अनामिका देवी, चंदन गुप्ता, अशोक साह, राम मनोहर प्रसाद, शंकर प्रसाद जायसवाल, ज्वाला चंद्र चौधरी, अविनाश कुमार ‘पप्पू, महेश यादव आदि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …