Breaking News

व्यवसायी के घर छ लाख के जेवर समेत डेढ़ लाख नकद चोरी !

Vector-Thief(यू0पी0 ब्यूरो) : बासगाव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में स्थित व्यवसायी के घर से शातिर चोरों ने छ लाख के जेवर समेत डेढ़ लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान मामले की जांच कर रही है।कस्बे की सब्जी मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरी शंकर की रेडीमेड गारमेंट की दुकान है और मकान के पिछले हिस्से में उनका गोदाम व निवास है।पहली अगस्त को गौरी शंकर सपरिवार अयोध्या चले गये और तीन अगस्त की भोर में वापस आए तो घर के बाहर ताला बंद मिला।ताला खोलकर अन्दर जाने पर परिवार के लोग भौचक रह गए  सभी कमरों के ताले टूटे थे और सामान विखरा हुआ मिला।घर में से बारह थान सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकद गायब मिला। गौरी शंकर ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके को देखा। उक्त संबंध में चौकी प्रभारी कौड़ीराम धनंजय राय ने कहा की मामला संज्ञान में है प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है  पुलिस मामले की  जाच कर रही है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …