यू0पी0 (ब्यूरो ) : प्रदेश के पूर्व खेल राज्यमंत्री रहे भाजपा नेता पप्पू जायसवाल को वर्ष 1994 में गोरखपुर के जंगल धूसड़ गांव के प्रधान खदेरू की हत्या में आरोपी बनाया गया था। हत्या में उनके साथ घोसीपुरवा का रहने वाला मेराज भी सह अभियुक्त बनाया गया था। आरोप के मुताबिक पप्पू उस घटना में स्वयं लिप्त थे। आज गुरुवार को सुनवाई के बाद गोरखपुर के एडीजे द्धितीय की कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों को धारा 302 और 120 बी के तहत पुलिस ने आरोपी बनाया था। इस मामले में कोर्ट ने सजा के साथ उन पर 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मामले में एडीजे द्वितीय की कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। सजा सुनाने के तत्काल बाद कोर्ट परिसर से ही जितेंद्र जायसवाल उर्फ़ पप्पू और मेराज को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है। बता दें कि पप्पू जायसवाल का परिवार यूपी में शराब के बड़े कारोबारियों में शुमार किया जाता है। वह पूर्वी यूपी के उद्योगपति भी माने जाते हैं। उनका अरबों का साम्राज्य पूरे प्रदेश में फैला हुआ है।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !