Breaking News

तीरंदाज दीपिका के लिए माँ ने की पूजा अर्चना !

2indexरांची (रांची ब्यूरो) : रियो ओलंपिक से पहले अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज रांची की बेटी दीपिका कुमारी की सफलता के लिए झारखंड और देश में हर लोग प्रार्थना कर रहे हैं | बेटी के लिए दीपिका की माँ गीता देवी हर दिन मंदिर, चर्च, मज़ार और गुरुद्वारे के चौखट पर मत्था टेक रही है | पिछली बार दीपिका के लिए लंदन में कुछ अच्छा नहीं रहा था | शनिवार को रैंकिंग के बाद रविवार से शुरू हो रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में विश्व की नंबर 13वीं खिलाड़ी दीपिका मेडल ले कर आए ये उम्मीद हर किसी को है | 7 अगस्त को दीपिका के लिए बेहद खास है | शुक्रवार के दिन दीपिका की माँ गीता देवी ने रांची के पहाड़ी मंदिर के निकट संतोषी माँ के मंदिर में पूजा अर्चना की | गीता देवी ने नेपाल हाउस के निकट मज़ार पर चादर चढ़ाई तो मेन रोड स्थित जीईएल चर्च में

जाकर कैन्डल भी जलाया | इसके साथ ही रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर, साईं बाबा की पूजा अर्चना भी दीपिका की माँ ने की | शनिवार के दिन अपनी बेटी की सफलता के लिए गीता देवी गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगी | दीपिका के पिता शिव नारायण प्रसाद शुक्रवार को ही बेटी के लिए साईं बाबा का आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से शिर्डी के लिए रवाना हो चुके हैं | माना भी जाता है कि भक्ति में ही शक्ति है | जेके न्यूज नेटवर्क की तरफ से भी तीरंदाज दीपिका कुमारी को रियो ओलंपिक के लिए ढेर सारी शुभकामनायें |

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …