Breaking News
Home / झारखंड विधानसभा की सीटों की संख्या 150 की जाए – डॉ रवीद्र कुमार राय !

झारखंड विधानसभा की सीटों की संख्या 150 की जाए – डॉ रवीद्र कुमार राय !

रांची (रांची ब्यूरो) : 5 अगस्त को 3indexसंसद में झारखंड कोडरमा के सांसद डॉ रवीन्द्र कुमार राय ने लोकसभा क्षेत्र का नए सिरे से परिसिमन करने एवं विधानसभा क्षेत्र की सीटो को 150 करते हुए परिसिमन की मांग उठाई उन्होंने कहा कि 2007-2008 में पूरे देश में लोकसभा एवं विधानसभा के परिसिमन हुए लेकिन झारखण्ड राज्य में परिसिमन नही हुआ | वर्तमान समय में एक लोकसभा का क्षेत्र तीन से चार जिलो में बंटा हुआ है । इसी तरह विधानसभा का भाग भी दो-तीन जिलो में फैला हुआ है । इससे विकास एवं ससंदीय कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रही है । मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि वर्तमान में जिस वर्ग के लिए जितनी सीटे आरक्षित है, उन्हें यथावत रखा जाए ताकि किसी विशेष वर्ग को यह न लगे की परिसिमन से उनको हानि हो रही है ।

संसदीय परंम्पराओ में झारखण्ड को मुख्यघारा से काट दिया गया है । पुनः देश के मुख्य धारा में सम्मिलत होने का अवसर दिया जाए । इसमें गलत तरीके से राजनीति की गई है । झारखण्ड़ में परिसिमन करने का संसद एवं सरकार निर्णय ले | साथ ही उन्होने कहा कि झारखण्ड के विधानसभा की सीट 81 से बढ़ाकर 150 की जाय | इस सम्बन्ध में झारखण्ड विधानसभा ने सर्वसम्मत निर्णय का प्रस्ताव पास कर केन्द्र के पास कई बार भेजा है । इसे अति आवश्यक समझा जाए एवं निर्णय लिया जाए । सरकार से निवेदन है कि झारखण्ड राज्य में परिसिमन करवाने व विधानसभा की सीटे बढ़ाने का कार्य किया जाए ताकि जो वर्तमान में असुविधा हो रही है । उससे छुटकारा मिल सकें । उनके इस प्रस्ताव पर रांची के सांसद रामटहल चौधरी, पलामू सांसद बीडी राम सहित झारखंड के कई सांसदो ने अपनी सहमति जताई है |

Check Also

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …

पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा

हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …