दरभंगा/बेनीपुर : व्यक्ति को आगे बढने के लिए पूरे धैर्य और ईमानदारी के साथ काम करना होता है। यह रास्ता थोडा कठिन तो है लेकिन नामुमकिन नहीं है। लोग चाहें राजनीति को किसी भी नजरिए से देखें, लेकिन अच्छे लोग आकर ही समाजसेवा करते रहे हैं। यह दशकों से होता आया है। मिथिला की धरती में एक से एक सपूत हुए हैं। राजनेता और समाजसेवी हुए हैं। हाल के दिनों में जिस प्रकार से अभ्युदय ने मिथिला के कई गांवों में बेहतर काम किया है, उससे काफी लोगों की उम्मीद जगी हैं। मुझे भी अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा से उम्मीद है। ये विचार घनश्यामपुर (मौजूदा बेनीपुर) के पूर्व विधायक महेन्द्र झा आजाद जी के हैं।
- “फ्लाईओवर पर मौत का मोड़: तेज रफ्तार में फिसली बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत”
- “दो हादसे, छह मौतें: तेज रफ्तार और लापरवाही ने छीनी कई जिंदगियां”
- “मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत”
- “रफ्तार का नया रास्ता: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर”
- हरदोई स्कूल विवाद: वायरल वीडियो के बाद माफी, फिर भी FIR की तैयारी
अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा बेनीपुर के महिनाम गांव जाकर पूर्व विधायक श्री महेंद्र झा आजाद से आशीष लिया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान दरभंगा जिला भाजपा नेता श्री सोनू ठाकुर, श्री विजय ठाकुर भी साथ थे। करीब आधे घंटा तक सामाजिक और राजनीतिक विमर्शों पर बात हुई। युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि हमें अपने अभिभावक तुल्य पूर्व विधायक जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बीते कई वर्षों से बेनीपुर आ रहा हूं, लेकिन यह सुअवसर नहीं मिला था। यह तो भगवती की कृपा है कि इनका आशीष मिला।

विभय झा ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व विधायक श्री महेन्द्र झा आजाद जी ने हमें राजनीतिक और सामाजिक जीवन के गुर बताए, वह आत्मसात करने योग्य है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि उनके बताए रास्तों पर चलकर मिथिला के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। विभय कुमार झा ने कहा कि अभ्युदय के साथियों ने कोरोना काल से ही मिथिला के कई गांवों का दौरा किया। यथासाध्य सहयोग कियां अब कई गांवों में बाढ के कारण स्थिति विकट है। हम अपने साथियों के साथ उसके लिए भी काम कर रहे हैं।q
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !