दरभंगा : सदर एसडीओ, राकेश गुप्ता ने एक पीडीएस डीलर की अनुज्ञपति रद्द कर दिया है. इस डीलर का नाम शत्रुघ्न सिंह है. इनका अनुज्ञपति संख्या 03 /2016 और ये छोटाईपट्टी पंचायत के है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एसडीओ सदर द्वारा बताया गया है कि कोरोना महामारी लॉक डाउन के कारण सभी पीडीएस डीलरों को पात्र लाभार्थियों के बीच माह अप्रैल के नियमित समुल्य अनाज के साथ एक माह का अतिरिक्त मुफ्त अनाज सभी पात्र लाभार्थी के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया है.

कहा कि खाद्यान्न का वितरण सही ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी दुकानों की बराबर जाँच की जा रहीं है. जाँच में उक्त पीडीएस डीलर द्वारा अनाज के वितरण में अनियमितता बरतें जाने एवं ग्राहकों के साथ दुर्व्यहार करने की शिकायतें प्राप्त हुई है. इसलिए ग्राहकों के हित मे उक्त डीलर के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उसका अनुज्ञ पति रद्द कर दिया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !