दरभंगा : अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठित चुनाव के लिए आयोजित मतदान कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। अधिवक्ता मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से कतारबद्ध होकर पहचान पत्र के साथ अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
1607 मतदाताओं में से 4 मतदान केंद्रों पर 1321 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 82.37% मतदान हुआ। प्रत्येक मतदाताओं ने अपने पसंदीदा 19 अभ्यर्थियों के नाम के सामने 9 का चिन्ह लगाकर मतदान किया। मतदान पश्चात सभी 19 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो गया। नव कमेटी के निर्वाचननार्थ वकीलों ने पूरी मुस्तैदी से मतदान में भागीदारी निभाई। 4 मतदान केंद्रों पर पूर्वाहन 9 बजे से ही मतदान समाप्ति तक वकीलों का कारवां लगा रहा। बीच-बीच में अधिवक्ता यह भी करते नजर आए की वह तो नियमित प्रैक्टिसनर हैं, तो भला उन्हें अधिवक्ता पहचान पत्र लेकर आने की क्या जरूरत है?

निर्वाचन आयोग के आयुक्त सियाराम चौधरी को बिना पहचान पत्र वाले अधिवक्ताओं के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। मतदान को लेकर वकीलों में काफी उत्साह देखा गया। वकील राजीव ठाकुर द्वारा बारंबार शांतिपूर्ण मतदान की अपील की जाती रही। मतदान पश्चात वकीलों में चचार्एं जारी थी कि नव कमेटी द्वारा वकीलों के लिए शैक्षणिक एवं वकालतखाना भवन विकास के लिए कार्य करना प्राथमिकता में होना चाहिए। चुनाव आयुक्त सिया राम चौधरी, विश्वनाथ कापड़ी और एआरओ सुधीर कुमार सिन्हा ने मतदान पश्चात प्रेस को बताया कि उनके सभी 25 मतदान अधिकारियों ने पूरी तन्मयता से अपने वकील मतदाताओं के सहयोगपूर्ण व्यवहार से शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया। इसके लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यगण धन्यवाद के पात्र हैं। निर्वाचन आयुक्त ने कहा 9 नवंबर को दिन के 9 बजे से मतगणना की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !