दरभंगा : जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के द्वारा रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर अरनब गोस्वामी पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
श्री हसन ने बताया कि अरनब गोस्वामी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं पिछले कई महीनों से अपने चैनल के माध्यम से हिंदू मुस्लिम दंगा करवाने की कोशिश में लगे रहने के खिलाफ ऐसा कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा जिस तरह की पत्रकारिता वो कर रहे हैं इससे देश मे नफरत का माहौल बन रहा है। इसे रोकने के सरकार को कदम उठाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

आवेदन देने में उनके साथ जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा सोनी, दरभंगा सेवादल जिला महासचिव अभिषेक झा, दरभंगा सेवादल जिला उपाध्यक्ष एमएच खान , सेवादल नगर अध्यक्ष महफूज हम्मादी , मोहम्मद फैसल, चन्दन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !