Breaking News

मानवता शर्मसार :: बेंता कमल फूल चौराहे पर कचरे में मिला नवजात का अधजला शव

 

दरभंगा। लहेरियासराय के बेंता चौक पर सोमवार को मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। बेंता कमल फूल चौराहे पर कचरे के ढेर में छिपाकर एक नवजात के शव को जलाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस ने पहुंचकर अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

बताया जाता है कि नगर निगम के कर्मी वहां से कचरा उठा रहे थे। इसी दौरान वहां नवजात का अधजला शव मिला। उन्होंने इस बात की जानकारी इस क्षेत्र के सफाई कर्मी मुन्ना राम को दी। मुन्ना राम ने इस बात की जानकारी नगर आयुक्त को दी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेंता थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाया। सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। वहां जुटे स्थानीय लोग नवजात के शव को कचरे के ढेर में जलाने वालों को कोसने लगे।

Advertisement

 

आक्रोशित लोगों का कहना था कि एक ओर लोग औलाद के लिए दुआ मांगते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग गर्भपात करा नवजात के साथ इस तरह का घिनौना कृत करते हैं। वे आरोप लगा रहे थे कि आसपास के कई नर्सिंग होम में गर्भपात करने का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नवजात के शव को वहां जलाने वालों को चिह्नित करने की मांग कर रहे थे। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद फिरदौस जहां ने कहा कि इस चौक पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनके फुटेज की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अक्सर इस चौक पर नवजात के शव को फेंक दिया जाता है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इससे ऐसे कुकृत्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हर हाल में इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए पुलिस की दो टीम को लगाया गया है। आरोपित को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …