Breaking News

बिग बाॅस 10 :: नवीन प्रकाश जायेंगे घर से बाहर, प्रियंका और आकांक्षा पहले ही हो चुके घर से बेघर

picsart_11-11-06-59-18-320x231रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से अब एक और प्रतिभागी बाहर होनेवाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के नवीन प्रकाश घर से बेघर हो सकते हैं. दरअसल नवीन को एक टास्‍क के दौरान चोट लग गई है. चोट उनके कंधे पर लगी है और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है.

शो में सबसे पहले प्रियंका जग्‍गा बाहर हो गईं थीं, इसके बाद आकांक्षा शर्मा. पिछले हफ्ते स्‍वामी ओम को एक सीक्रेट रूम में रखा गया था और अब उन्‍हें वापस घर में इंट्री दे दी गई है. वापस आते ही उन्‍होंने घर में तहलका मचाना शुरू कर दिया गया है. वे आते ही मोनालिसा और मनु पंजाबी पर भड़कते नजर आये थे.

नवीन शुरुआती दिनों में गुमशुम से रहते थे लेकिन धीरे-धीरे उनका आक्रामक रूप सामने आने लगा था. लोकेश और उनके बीच हुए टास्‍क के दौरान उन्‍होंने अपने अड़ियल रवैये से घरवालों को हैरान कर दिया था. हालांकि उन्‍होंने बाद में कहा था कि उन्‍हें किसी से दुश्‍मनी नहीं है बस टास्‍क जीतने के लिए उन्‍होंने ये सबकुछ किया.

कई बार वे टास्‍क के दौरान घरवालों पर उग्र होते नजर आये थे. इसीलिए दूसरे ही हफ्ते में ही उन्‍हें खलनायक का टैग मिल गया था. वीकेंड के वार के दौरान सलमान भी नवीन की आलोचना किये थे.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …