Breaking News

बिहार :: महागठबंधन पर अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आलाकमान के निर्देश पर अभी भी टूट सकता है गठबंधन

picsart_11-23-02-00-55पटना : बुधवार को बिहार कांग्रेस के नेता प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पटना के प्रतिबंधित क्षेत्र कारगिल चौक पर भी कांग्रेसियों की ओर से बैनर-पोस्टर के साथ मार्च निकाला गया. बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य की नीतीश कुमार सरकार में शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने महागंठबंधन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन कांग्रेस के आलाकमान की सहमति से हुआ है. उन्होंने कहा कि यदि आलाकमान की ओर से निर्देश मिलेगा, तो आज भी गठबंधन टूट सकता है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन पार्टी के साथ है और कौन उसका विरोध कर रहा है. कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और हमारी पार्टी जनता के मुश्किलों के साथ है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से अगर जनता को परेशानी हो रही है, तो हम जनता के साथ खड़े हैं.

नोटबंदी के एलान के 14वें दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से बिहार में गठबंधन को लेकर दिये गये बयान को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी के मामले पर नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया. हालांकि, इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ बयान दिया था.

उधर, जदयू ने उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोक दल से गंठबंधन भी किया है. जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने एक क्षेत्रीय चैनल से बातचीत में कहा कि अशोक चौधरी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …