Breaking News

बिहार :: चेतना सभा के जरिए सूबे में भ्रम फैला रहे हैं नीतीश कुमार – भाजपा विधायक

picsart_11-18-01-56-00-350x300मधुबनी : भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता में विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि चेतना सभा के जरिये सूबे में भ्रम फैला रहे हैं नीतीश कुमार। जीविका दीदी के सहारे सभा कर वे सरकारी राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। कौशल विकास, घर-घर बिजली पहुंचाने के मामले में विभाग फिसड्डी साबित हो रहे हैं।

श्री पासवान ने कहा कि अभी भी जिले के 2.5 लाख से अधिक परिवार बिजली से वंचित हैं। फर्जी आंकड़े के सहारे सीएम लोगों को भ्रमित न करें। सूबे की जनता अब समझने लगी है। युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान दिये जाने वाले स्वयं सहायता भत्ता योजना की प्रगति भी शून्य है। हर घर नल योजना की प्रगति को निराशाजनक बताते हुए विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि शहर में एक भी ऐसा घर नहीं है जहां नल के जरिये पानी पहुंचाया जाता है। शौचालय निर्माण की प्रगति को धीमा बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो राशि दी गई थी वह अधिकारियों व सरकार के नुमाइंदों ने लूट लिया। शिकायत करने पर एफआईआर तो हुई लेकिन घोटाले का पर्दाफाश नहीं हो सका। जिले में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज भी माफिया का दबाव के कारण शहर से दूर नेपाल की सीमा पर खोलने की साजिश रची जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो भाजपा इसका मुखर विरोध करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष धनश्याम ठाकुर, भोगेन्द्र ठाकुर, प्रफुल्ल चन्द्र झा, शंकर झा, विकास कुमार मनोज मुन्ना भी मौजूद थे।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …