Breaking News

बिहार :: आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज की स्थापना दिवस पर कॉलेज के प्राचार्य की हुई किरकिरी

दरभंगा: आज एक ओर दरभंगा मेडिकल कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा था ,जिस समारोह में विशेष रुप से 1962 बैच के डॉक्टरों को बुलाया गया था । जिन डॉक्टरों में से लंदन से आई डॉक्टर नंदिनी ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज में महिलाओं के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ₹10000 चंदे के रुप में प्राचार्य को बीच समारोह के दौरान दिया । पहले प्राचार्य ने लेने से इंकार कर दिया मगर बाद में मजबूर वश उन्हें यह राशि स्वीकार करनी पड़ी । जिससे उन्हें काफी शर्मिंदा महसूस होना पड़ा, और पूरे समारोह के दौरान उनके चेहरे पर शर्मिंदगी अच्छी तरह से झलक रही थी ।इस तरह की घटना होने के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज की शाख पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है । और एक बार फिर दरभंगा की छवि पूरे विश्व के सामने धूमिल हो गई।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …