Breaking News

बिहार :: दरभंगा प्रमण्डलीय आयुक्त ने की समन्वय समिति की बैठक

darbhangaदरभंगा :: आज दिनांक 19.02.2017 को आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री आर0के0 खण्डेलवाल की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय समन्वय समिति की बैठक आयुक्त कार्यालय, दरभंगा के सभाकक्ष में आहूत की गई। सर्वप्रथम राजस्व संग्रहण वाले विभागों की समीक्षा की गई। वाणिज्यकर विभाग में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध जनवरी 2017 तक किए गये वसूली की चर्चा हुई। दरभंगा जिला में 208 (दो सौ आठ) करोड़ 35 लाख के सालाना लक्ष्य के विरूद्ध 59 प्रतिशत 122 (एक सौ बाइस) करोड़ 14 लाख वसूली हुई। मधुबनी जिला अपने सालाना लक्ष्य 88 करोड़ 99 लाख के विरूद्ध 59 प्रतिशत 52 करोड़ 09 लाख वसूली कर सका। समस्तीपुर जिला 206 करोड़ 24 लाख के विरूद्ध 51 प्रतिशत 104 करोड़ 50 लाख ही वसूली कर सका। उसी प्रकार निबंधन विभाग में 119 करोड़ 50 लाख के विरूद्ध 65 प्रतिशत 78 करोड़ 27 लाख दरभंगा जिला की वसूली हुई। मधुबनी जिला में 106 करोड़ 84 लाख के विरूद्ध 60 प्रतिशत 64 करोड़ 13 लाख की वसूली की गई। समस्तीपुर जिला में 115 करोड़ 25 लाख के विरूद्ध 65 प्रतिशत 74 करोड़ 96 लाख की वसूली की गई। परिवहन विभाग में दरभंगा जिला 41 करोड़ 22 लाख के विरूद्ध 27 करोड़ 70 लाख कुल 67 प्रतिशत की वसूली कर पाया। मधुबनी जिला 23 करोड़ 46 लाख के विरूद्ध 16 करोड़ 88 लाख कुल 72 प्रतिशत कर पाया। समस्तीपुर जिला 22 करोड़ 52 लाख के सालाना लक्ष्य के विरूद्ध 19 करोड़ 45 लाख कुल 86 प्रतिशत की वसूली जनवरी 2017 तक कर पाया। विद्युत विभाग ने दरभंगा जिला में 184 करोड़ 62 लाख के विरूद्ध 130 करोड़ 32 लाख कुल 71 प्रतिशत, समस्तीपुर जिला ने 210 करोड़ 96 लाख के विरूद्ध 97 करोड़ 69 लाख कुल 46 प्रतिशत एवं मधुबनी जिला ने 145 करोड़ 78 लाख के विरूद्ध 67 करोड़ 33 लाख कुल 46 प्रतिशत वसूली किया। आयुक्त महोदय ने अबतक के वसूली पर असंतोष जताया एवं इसमें तेजी जाने का सख्त निदेश दिया ताकि वार्षिक लक्ष्य पाया जा सके। राजस्व विभाग के समीक्षा में राजस्व शिविर को और प्रभावी बनाने का निदेश दिया। अंचलाधिकारी को राजस्व के संबंध में प्रशिक्षण देने का भी निदेश दिया गया। भू-हदबंदी पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। भू-अभिलेख के कम्प्यूटीकरण की समीक्षा की गई। प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी को भू-विवाद से संबंधित मामलों पर संयुक्त बैठक कर कार्यवाही वेबसाईट पर अपलोड करने का निदेश दिया गया। नीलामपत्र वाद की समीक्षा की गई। दस बड़े बकायेदारो का नाम फोटो सहित वेबसाईट पर डालने का निदेश दिया गया। कर्यालय प्रधान को कार्यालय का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।
कल्याण विभाग के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त हो गई है। राशि छात्र-छात्राओं के खाता के जरिए दी जाएगी। खाता नही खुल पाने की स्थिति में
विद्यालय शिक्षा समिति अथवा विद्यालय प्रबन्धन समिति के खाता में आर0टी0जी0एस0
के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। छात्रवृत्ति हेतु 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
होगी। एस0सी0/एस0टी0 पर होने वाले अत्याचार को रोकने हेतु अनुमण्डल स्तरीय
कमिटि बनाकर नियमित समीक्षा करने का निदेश दिया गया। एस0सी0/एस0टी0
कल्याण छात्रावास की जर्जर स्थिति की मरम्मति हेतु कार्यपालक अभियंता भवन से
प्राक्कलन बनवाने का निदेश दिया गया।
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की
समीक्षा की गई। सात निश्चय अन्तर्गत चलाये जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
गई। स्वास्थ विभाग के समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य केन्द्रो पर अग्निशमन यंत्र की
व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। ओ0पी0डी0 में चिकित्सकों की उपस्थिति का
साप्ताहिक रिपोर्ट देने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी, दरभंगा डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी, मधुबनी
श्री गिरवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री प्रणव कुमार, तीनों जिला के उप
विकास आयुक्त, तीनों जिला के अपर समाहत्र्ता, आयुक्त के सचिव, उप जन सम्पर्क
निदेशक श्री कन्हैया कुमार, प्रमण्डलीय स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय
पदाधिकारीण उपस्थित थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …