Breaking News

बिहार दिवस :: “मतदाता जागरूकता/लोकतंत्र में मतदान का महत्व” थीम पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी

दरभंगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि 22 मार्च 2024 “बिहार दिवस” के अवसर पर प्रातः 07:00 बजे से वर्ग – 08वीं से 12वीं तक के स्कूली छात्र और छात्राओं द्वारा शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ समाहरणालय परिसर गेट नम्बर – 03 से प्रभात-फेरी निकाली जाएगी, जो आदर्श मध्य विद्यालय होते हुए नेहरू स्टेडियम-लोहिया चौक-लहेरियासराय टावर होकर पुनः समाहरणालय परिसर गेट नम्बर – 03 पर आकर समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर इस वर्ष प्रभात-फेरी का थीम – “मतदाता जागरूकता/लोकतंत्र में मतदान का महत्व” रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रभात-फेरी के आयोजन के लिए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा नगर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2024 को कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में साफ, सफाई मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर वाद विवाद प्रतियोगिता होगी।नगर निगम क्षेत्र ,सड़क ,गली एवं शहर की चौक चौराहा पर अवस्थित गनमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं के साफ-सफाई नगर निगम दरभंगा द्वारा की जाएगी।

बिहार दिवस 2024 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 6:00 बजे अपराह्न से 8:00 बजे अपराह्न में न्यू ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में होगा।

बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर-कमलों से किया जाएगा।

  • अपना वोट, अपना अधिकार, मतदान को लेकर दरभंगा है तैयार
  • वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम
  • मतदान का महा त्यौहार, दरभंगा है तैयार

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत एवं मतदाता जागरूकता विषय पर किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कलाकारों के चयन अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा की अध्यक्षता में गठित कमिटी द्वारा की जाएगी।बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विधि व्यवस्था संधारण के लिए दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …