Breaking News

बिहार :: लव जिहाद में लिपटी घिनौनी प्रेम कहानी, The Kerala Story कांड दोहराने की फिराक में था इसराफिल

डेस्क। The Kerala Story की कहानी दोहराने की साजिश रच दी गई थी। पीड़ित महज एक पात्र बन गई थी। विलेन के रूप में केरल का रहने वाला मो. इसराफिल अंसारी मौजूद था। उसने नाबालिग लड़की को ऐसी पट्टी पढ़ाई की वो उसके चंगुल में फंस गई। नाम बदलकर हिंदू बनकर नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर केरल ले जाने के दौरान एक मुस्लिम युवक एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। नेपाल की नाबालिग हिंदू लड़की को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल में फंसा कर केरल का एक युवक उसे ले जा रहा था। इसी दौरान रक्सौल एसएसबी के जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई, वो काफी हैरान करने वाली है।

आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, मो. इसराफिल अंसारी (उम्र 26 वर्ष) ने नेपाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की पूनम कुमारी से इंस्टाग्राम से दोस्ती किया। उसने लड़की को अपना असली नाम छुपाकर हिन्दू नाम मुन्ना महतो बताया। 14 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की ने उस पर विश्वास कर लिया और फर्जी प्रेम के झांसे में फंस गई। वो लड़की को भाग कर शादी करने के बहाने गत 11 दिसम्बर 2023 को नेपाल से भारत में भगा कर ले आया। जब लड़की घर नहीं आई तब लड़की के घरवालों ने लड़की बहुत खोजा किन्तु लड़की का कुछ पता नहीं चला।

लड़की के गुम होने के एक महीने बाद एक भारतीय नंबर से लड़की के मां के पास वहाट्सएप्प कॉल आया और मोहम्मद इसराफिल अंसारी ने धमकी देते हुए कहा कि अपनी लड़की को भूल जाओ और अब वो कभी वापस नहीं मिलेगी। लड़की की मां ने हार मान ली थी। शायद अब उनकी लड़की कभी वापस नहीं आएगी। इसके बाद कहीं से लड़की की मां ने मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी रक्सौल में संपर्क किया। जहां एसएसबी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को घटना को बताई। जिसके बाद उन्होंने अपने नेपाल क्षेत्र और उत्तराखंड क्षेत्र के सोर्स से जानकारी ली और इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को मोहम्मद इसराफिल अंसारी के ठिकानों की जानकारी मिल गई।

एसएसपी को जानकारी मिली की आरोपी भीमताल, उत्तराखंड में लड़की को छुपाया है। फिर निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली को सहयोग के लिए कहा गया। साथ मे नेपाली दूतावास से सहयोग मांगा गया।

पुलिस गिरफ्त में इसराफिल अंसारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो, एनसीपीसीआर दिल्ली के आदेश पर उत्तराखंड पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, जिला बाल कल्याण समिति नैनीताल ने ढुंगशील, भीमताल (जिला नैनीताल उत्तराखंड) में एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । जहां से मोहम्मद इसराफिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उक्त नाबालिग नेपाली लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया।

काउंसिलिंग के समय नाबालिग लड़की ने बताया कि एक दिन मोहम्मद इसराफिल अंसारी अपना फोन घर में भूल कर घर से बाहर चला गया तब उसके एक रिश्तेदार ने उसके फोन पर काल किया तब उसने कहा कि मोहम्मद इसराफिल अंसारी कहाँ है?

लड़की ने एसएसबी और जांच टीम को बताया कि कौन इसराफिल? तब लड़की को आरोपी के असली नाम का पता चला। उससे पहले लड़की को उसका नाम मुन्ना महतो पता था। नेपाली लड़की ने यह भी कहा कि मोहम्मद इसराफिल अंसारी उसे कई बार केरल ले जाने की बात भी कह रहा था। शायद अगले महीने ले भी जाने वाला था। अब उत्तराखंड पुलिस इस पर जांच कर रही है कि मोहम्मद इसराफिल अंसारी का मकसद क्या था, जो उसे केरल ले जाना चाह रहा था। पूछताछ के समय यह भी पता चला कि पहले भी और दो लड़कियों से वो शादी कर चुका है और उन लड़कियों को छोड़ चुका है। जब लड़की की मां को ये जानकारी दी गई कि उनकी लड़की रेस्क्यू कर ली गई हैं। तब उसने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि हमने तो आस ही छोड़ दी थी कि उन जैसे गरीब लोगों कि गायब बच्ची भी कभी मिल पाएगी।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …