Breaking News

दिल्ली

जनकपुरी गड्ढा हादसा—ठेकेदार को अंतरिम राहत, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

दिल्ली के जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत के मामले में अदालत ने आरोपी ठेकेदार को फिलहाल राहत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरलीन सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद ठेकेदार हिमांशु गुप्ता को अंतरिम जमानत प्रदान करते हुए स्पष्ट किया …

Read More »

दिल्ली में दो दिन पानी संकट, 11-12 फरवरी को 48 से अधिक इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाखों निवासियों को 11 और 12 फरवरी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने सूचना जारी कर बताया है कि बुधवार और गुरुवार को शहर के 48 से अधिक इलाकों में जलापूर्ति या तो पूरी तरह बाधित रहेगी …

Read More »

राजधानी में किशोर अपराध का उछाल: दुष्कर्म मामलों में नाबालिगों की संलिप्तता 121% बढ़ी, समाज के लिए गंभीर चेतावनी

दिल्ली में किशोरों से जुड़े अपराधों के ताजा आंकड़े एक गहरी सामाजिक चिंता को सामने ला रहे हैं। खासकर दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में नाबालिगों की संलिप्तता में 121.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने कानून व्यवस्था, पारिवारिक संरचना और सामाजिक निगरानी—तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के उपलब्ध आंकड़ों …

Read More »

सलाखों के साए में सिमटती ज़िंदगियां: चिड़ियाघरों में बढ़ती वन्यजीव मौतें संरक्षण मॉडल पर खड़े कर रहीं सवाल

लोहे की सलाखों के पीछे सिमटी दुनिया, सीमित हरियाली, कृत्रिम तालाब और दर्शकों की लगातार मौजूदगी—क्या यही है वह जीवन, जिसे हम “संरक्षण” का नाम देते हैं? देश के चिड़ियाघरों में बीते वर्षों में हुई वन्यजीवों की मौतों के आंकड़े एक असहज सच्चाई की ओर इशारा करते हैं। सवाल यह …

Read More »

फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

फरवरी का महीना आमतौर पर हल्की ठंड और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अलग ही करवट ले ली है। राजधानी में लगातार दूसरे दिन तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई और मंगलवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म …

Read More »

सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी तो अफसर होंगे जिम्मेदार, पीडब्ल्यूडी का सख्त आदेश

नई दिल्ली। राजधानी में हाल ही में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट …

Read More »

पीरागढ़ी कार मौत कांड में ‘बाबा’ की एंट्री, चौथे शख्स की तलाश से गहराया रहस्य

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार से तीन लोगों के शव मिलने का मामला अब नए और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर इसे सामूहिक आत्महत्या की आशंका से जोड़ा जा रहा था, लेकिन ताजा जांच में सामने आया है कि …

Read More »

दिल्ली में ‘खूनी सोमवार’ — 24 घंटे में पांच हत्याओं से दहशत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन खून-खराबे की घटनाओं के नाम रहा। महज 24 घंटे के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। कहीं दिनदहाड़े कारोबारी को गोलियों से भून दिया गया, तो कहीं स्कूल से लौट रहे छात्र की …

Read More »

पीरागढ़ी फ्लाईओवर मौत रहस्य: तीन शव, चौथे की तलाश में पुलिस

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक टाटा टिएगो कार से तीन लोगों के शव मिलने के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। शुरुआती तौर पर इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा …

Read More »

24 घंटे में चार हत्याएं, दहशत में दिल्ली: मोबाइल, शक और लूट बनी मौत की वजह; बेखौफ अपराधियों से कानून पर सवाल

राजधानी दिल्ली एक बार फिर खून से लाल हो गई। महज 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग इलाकों में हुई चार हत्याओं ने राजधानी की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। कहीं मोबाइल चार्ज न करने पर जान चली गई, कहीं शक की आग में निर्दोष को मार डाला गया, …

Read More »